
जमीन लीज पर दिलवाने के नाम पर ढाई करोड़ ठगे
इंदिरापुरम में एक बिल्डर को जमीन लीज दिलवाने के नाम पर 2.44 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपियों ने धोखे से पैसे लिए और लीज की प्रक्रिया पूरी नहीं की। शिकायत के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
आरोपियों ने बिल्डर को झांसा रकम ऐंठी शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में जमीन लीज पर दिलवाने के नाम पर 2.44 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से डीसीपी ट्रांस हिंडन से शिकायत की गई, जिसके बाद इंदिरापुरम थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बिल्डर मनोज कुमार सिंह की ओर से इंदिरापुरम थाने में दर्ज करवाए मुकदमे में बताया गया कि वर्ष 2020 में उनसे सतीश शर्मा, भूषण त्यागी, योगेंद्र मुगराई, संजीव सोनी और साजिद ने प्रॉपर्टी डीलर बनकर मुलाकात की। उन्होंने बताया था कि वह मोहन नगर कर्मचारी आवास समिति लिमिटेड वैशाली की जमीन की लीज उन्हें दिलवा सकते हैं।
भरोसा दिलवाने के लिए उन्हें कुछ कागजात भी दिखाए। उन्होंने 2020 से 22 के बीच उन्हें 2.44 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। आश्वासन दिया गया था कि भुगतान होने के छह महीने के भीतर जमीन की लीज की कार्रवाई पूरी हो जाएगी, लेकिन वह अब तक पूरी नहीं हुई। जब छह महीने बाद उन्होंने आरोपियों से बातचीत तो पहले तो वह टालते रहे और फिर लीज करवाने और रुपये वापस देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि सभी ने उन्हें शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी। मामले में डीसीपी के निर्देश पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




