
रास्ते में रोककर युवक को बेरहमी से पीटा
गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में चार लोगों ने काम से घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस ने उसे हमलावरों से बचाया। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में चार लोगों ने काम से घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोकर बेरहमी से पीट दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। शिब्बनपुरा गली नंबर-चार में रहने वाले दिलीप पंडित का कहना है कि आठ दिसंबर की शाम को वह काम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सुशीला हॉस्पिटल के सामने पहुंचे तो सागर शर्मा, शिवम शर्मा और उनके दो अन्य साथियों ने उनकी साइकिल गिरा दी।
विरोध करने पर चारों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दिलीप के मुताबिक मारपीट में उनके सिर, कान और दोनों हाथों में चोटें आईं। इसी दौरान स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह उन्हें हमलावरों से छुड़ाकर थाने लाई। घटना के संबंध में पीड़ित ने आठ दिसंबर को सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पीड़ित के मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




