लाठी-डंडों से हमला कर दो भाइयों को लहूलुहान किया

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

-नंदग्राम थाना क्षेत्र की बांबे कॉलोनी में दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया

लाठी-डंडों से हमला कर दो भाइयों को लहूलुहान किया

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम क्षेत्र की बांबे कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

सिहानी गांव स्थित चमन कॉलोनी में रहने वाले दीपक ने बताया कि 31 मई की शाम करीब आठ बजे वह किसी काम से बांबे कॉलोनी निवासी अपने भाई दलीप के घर गया था। इस दौरान वह अपने भाई रंजीत के साथ घर के पास स्थित चौराहे पर खड़ा था। आरोप है कि तभी पास में ही रहने वाले शादब और मोनू वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों भाई संभल नहीं सके और आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा। मारपीट में उनके और रंजीत के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। दोनों भाई लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को संभाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक आरोपी पहले से रंजिश रखते हैं और इसी के चलते उन्होंने सुनियोजित तरीके से हमला किया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

--------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई थी?
यह घटना 31 मई की शाम करीब आठ बजे हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।