Ghaziabad News: उधार के रुपये मांगने पर दो भाइयों को डंडे-बेल्ट से पीटा, हड्डी टूटी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के डासना में ऋण वसूली के दौरान दो भाइयों पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि बकाया रुपए मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad News: उधार के रुपये मांगने पर दो भाइयों को डंडे-बेल्ट से पीटा, हड्डी टूटी

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। डासना में उधार दिए गए कपड़ों के 1.56 लाख रुपये मांगना दो भाइयों को भारी पड़ गया। आरोप है कि रुपये मांगने पहुंचे युवक से पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे पिता और भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों भाइयों को डंडे और बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं और एक के फ्रैक्चर होने की बात कही गई है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर वेव सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किला वाली मस्जिद, बड़ा बाजार डासना निवासी मेहराजुद्दीन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा शाद घर से रेडीमेड गारमेंट का कारोबार करता है। करीब एक सप्ताह पहले उसने मोहल्ले के रहने वाले राशिद को गुलाब नामक व्यक्ति की मौजूदगी में करीब 1.56 लाख रुपये के लोअर उधार में दिए थे। आरोप है कि तय समय पर रुपये नहीं मिलने पर 27 सितंबर की रात करीब दस बजे शाद बकाया रकम मांगने राशिद के घर पहुंचा। आरोप है कि रुपये मांगने पर राशिद ने शाद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शाद ने कहा कि कपड़े बिकने या नहीं बिकने से उसे मतलब नहीं है, क्योंकि उसे भी आगे भुगतान करना है। इस पर राशिद ने उसे थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर राशिद ने अपने भाई आरिफ, गुड्डू और अन्य परिजनों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने शाद के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पिता और भाई पहुंचे तो उन्हें भी धमकाया

मेहराजुद्दीन के मुताबिक शोर सुनकर वह दूसरे बेटे अली के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने दोनों को गाली देते हुए हत्या की धमकी दी। उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो राशिद घर से बांस का डंडा लेकर आया और शाद के सिर पर वार कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोप है कि अली पर भी डंडे से हमला किया गया। आरिफ और गुड्डू ने अपनी पैंट की बेल्ट निकालकर दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में शाद और अली के सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि 28 सितंबर को वेव सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और चोट पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह घटना कहाँ हुई?−
यह घटना गाजियाबाद के डासना में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: उधार के रुपये मांगने पर दो भाइयों को डंडे-बेल्ट से पीटा, हड्डी टूटी