Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsBrother Killed Sister Injured in Ghaziabad Bike Accident
सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, बहन गंभीर

सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, बहन गंभीर

संक्षेप:

असालत नगर ने राजनगर एक्सटेंशन जा रहे थे दोनों -राजनगर एक्सटेंशन में सिटी फोरेस्ट के

Dec 24, 2025 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह असालत नगर से राजनगर एक्सटेंशन जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक टीला मोड़ थानाक्षेत्र के गांव फर्रुखनगर असालत नगर निवासी 17 वर्षीय अनुज पुत्र आशाराम बुधवार सुबह अपनी 19 वर्षीय बहन शुभामी के साथ बाइक से राजनगर एक्सटेंशन जा रहा था।

सुबह करीब पौने आठ बजे जैसे ही दोनों सिटी फोरेस्ट के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भाई-बहन बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि घटना में अनुज की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। एसीपी का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शुभामी को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;