Ghaziabad News: अतिरिक्त दहेज के लिएविवाहिता से मारपीट
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: मोदीनगर की मीनू की शादी 2025 में बागू के कपिल से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये और कार की मांग की। दहेज न मिलने पर मीनू के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। एसीपी मोदीनगर ने इस पर रिपोर्ट दर्ज की है।

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। सिखेड़ा रोड आंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी मीनू की शादी 2025 में बागू निवासी कपिल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने पर महिला को भूखा रखकर मारपीट की जाती। वहीं, गला दबाकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


