Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsBrave Hearts Society Initiates Care for Elderly Residents in Ghaziabad
अकेले रह रहे बुजुर्गों का हाल जानेंगे

अकेले रह रहे बुजुर्गों का हाल जानेंगे

संक्षेप:

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हार्ट्स सोसाइटी ने बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए एक पहल शुरू की है। सोसाइटी में अकेले रहने वाले बुजुर्गों का हाल जानने के लिए सुरक्षा कर्मी उनके घर जाएंगे। यह कदम हाल में हुई एक दुखद घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें एक अकेला व्यक्ति हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

Jan 15, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हार्ट्स सोसाइटी की एओए ने बुजुर्गों के लिए पहल की है। सोसाइटी के फ्लैट में अकेले रह रहे बुजुर्गों का हाल जानने के लिए सुरक्षा कर्मी उनसे मिलने जाएंगे और एओए के ग्रुप में अपडेट करेंगे। इसके लिए एओए ने बुजुर्गों की सूची बनानी शुरू कर दी है। दरअसल सोसाइटी में अकेले रहने वाले एक व्यक्ति की बीते दिनों हार्ट अटैक से मौत हो गई थी और मौत के 10 दिन बाद बंद फ्लैट से उनका शव बरामद हुआ। इस घटना को देखते हुए इस पहल को शुरू किया गया है। एओए अध्यक्ष लविश त्यागी ने बताया कि सोसाइटी में एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक व्यक्ति अकेले रहते थे। उनकी रात में सोते समय हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। अकेले होने के कारण इस अनहोनी का पता समय पर नहीं ल सका। हम अपनी सोसाइटी में किसी को भी अकेला महसूस नहीं होने देंगे। हमारा उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित माहौल बनाना है जहां हर निवासी, चाहे वह अकेला ही क्यों न हो, खुद को सुरक्षित महसूस करे। अध्यक्ष का कहना है कि अकेले रहने वाले बुजुर्ग समेत अन्य निवासियों के संरक्षण के लिए एक नई मुहिम शुरू की है। जिन फ्लैट में केवल बुजुर्ग दंपति या अकेले व्यक्ति रहते हैं, उनकी सूची तैयार की जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रतिदिन ऐसे व्यक्तियों का हाल-चाल लेने उनके घर जाएंगे। ऐसे सभी व्यक्तियों के नजदीकी रिश्तेदारों के नंबर अनिवार्य रूप से लिए जाएंगे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में उन्हें तत्काल बुलाया जा सके। सोसाइटी के निवासी इस पहल को सराहनीय बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि दूसरी सोसाइटी के पदाधिकारियों को भी ऐसी पहल अपने स्तर से करनी चाहिए। एओए ने अकेले रहने वाले निवासियों से अपील की गई कि यदि वह सोसाइटी से बाहर कहीं जा रहे हैं, तो टावर गार्ड को जरूर बताकर जाएं।