भाकियू जिलाध्यक्ष की अनुमति के बिना धरना-प्रदर्शन पर रोक
-भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर जानकारी दी गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। भाकियू

-भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर जानकारी दी गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। भाकियू जिलाध्यक्ष ने अनुमति के बिना धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। इस बारे में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी या कोई भी अन्य बैठक भाकियू जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में ही होगी। टिकैत ने यह वीडियो गाजियाबाद समेत अन्य जनपद के संदर्भ में जारी किया है। इसमें गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। प्रवक्ता टिकैत ने कहा कि गाजियाबाद में पिछले दिनों विभिन्न मुद्दों पर पंचायत हुई। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और उनकी कमेटी काम कर रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि लोनी, तल्हेटा, वेव सिटी आदि के मामले में अधिकारियों से जो बात हुई उसके बारे में जिलाध्यक्ष से संपर्क कर लें। बिजेंद्र की अध्यक्षता में ही कमेटी काम करेगी। उनकी अनुमति बिना धरना-प्रदर्शन न करें। अन्य जनपद में भी हर बात जिलाध्यक्ष के संज्ञान में होनी चाहिए। बता दें कि गाजियाबाद में भाकियू के दो गुट थे। दोनों गुटों में मनमुटाव की बातें भी सामने आ रही थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


