ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद भाजपा लोकसभा संचालन बैठक में बूथ मजबूत करने पर जोर

भाजपा लोकसभा संचालन बैठक में बूथ मजबूत करने पर जोर

ट्रांस हिंडन। भाजपा लोकसभा संचालन समिति की शनिवार को हुई बैठक में बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं से संपर्क करने की अपील करते हुए...

भाजपा लोकसभा संचालन बैठक में बूथ मजबूत करने पर जोर
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 16 Mar 2019 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा लोकसभा संचालन समिति की शनिवार को हुई बैठक में बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं से संपर्क करने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।

साहिबाबाद साइट-4 स्थित एक होटल में शनिवार को हुई भाजपा लोकसभा संचालन समितित की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि सभी को गाजियाबाद लोकसभा की जीत का इतिहास दोहराना है। कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ विजय लक्ष्य कमल प्रत्याशी पर केंद्रित होते हुए अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं से संपर्क कर जुट जाना है। लोकसभा प्रभारी अरुण वशिष्ठ ने कहा कि हमें अपनी पूर्ण सहभागिता के साथ सभी को साथ लेकर चलना है।

लोकसभा संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी विधानसभा की टोली, बूथ की टोली में शामिल होकर गाजियाबाद में ऐतिहासिक जीत दर्ज करानी है। बैठक में महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, जगदीश साधना, चंद्रमोहन शर्मा, सुनीता दयाल, एसपी सिंह, पृथ्वी सिंह कसाना, अमर दत्त शर्मा, नरेंद्र शिशोदिया, अजय शर्मा, राजेन्द्र यादव, योगेश मावी, देवेंद्र मालिक समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें