ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद नवयुग मार्केट से मुरादनगर तक भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकाली

नवयुग मार्केट से मुरादनगर तक भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकाली

गाजियाबाद²। मुरादनगर। संवाददाता तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद भाजपा किसानों...

नवयुग मार्केट से मुरादनगर तक भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकाली
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादTue, 30 Nov 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद²। मुरादनगर। संवाददाता

तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद भाजपा किसानों के बीच पैठ बनाने में लग गई है। इसी के तहत मंगलवार को गाजियाबाद के नवयुग मार्केट से मुरादनगर तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इसे राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नवयुग मार्केट परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए एकत्र हुए। गाजियाबाद शहर विधायक व राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ थी और है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृत संकल्प है। उत्तर प्रदेश में इस बार फिर से भाजपा पूरे प्रचंड के साथ आएगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और विधायक अजीतपाल त्यागी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ट्रैक्टर रैली नवयुग मार्केट से शुरू होकर घंटाघर ,चौधरी मोड़, आंबेडकर रोड, पुराना बस अड्डा, कलेक्ट्रेट, हापुड चुंगी, हरसांव ,गोविन्दपुरम ,सदरपुर रोड होते हुए मुरादनगर में आकर समाप्त हुई।

सड़कों पर जाम लगा

ट्रैक्टर रैली के कारण सड़कों पर जाम लगा रहा । नवयुग मार्केट शहीद पथ पर 100 से ज्यादा ट्रैक्टर एकत्र हो गया। उसके बाद रैली ठाकुद्वारा मोड पहुंची। इस कारण हापुड़ रोड पर जाम लग गया। उसके बाद रैली घंटाघर होते हुए चौधरी मोड पहुंची। इसकी वजह से जीटी रोड पर वाहन फंस गए। यहां से आंबेडकर रोड होते हुए रैला पुराना बस पहुंची। व्यस्त रोड होने के कारण आंबेडकर रोड पर भी जाम लगा। पुराना बस अड्डे से रैली जिला मुख्यालय के सामने से होते हुए हापुड चुंगी, हरसांव, गोविंदपुरम, सदरपुर होते हुए मुरादनगर मेरठ रोड़ पर पहुंचा। इस बीच भी ट्रैक्टरों के रेले के कारण जाम लगा रहा।

पुलिस रही सक्रिय

भाजपा की प्रस्तावित रैली के कारण ट्रेफिक पुलिस पहले ही सक्रिय थी। ट्रैक्टर रैली शुरू होने से बाद उसे कहीं रोका नहीं गया। इस कारण ट्रैक्टर लगातार चलते रहे। जहां से भी रैली निकली वहां उसके पीछे आने वाले वाहनों की रफ्तार कम हो गई। सड़कों पर जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस तत्पर दिखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें