भाजपा के ब्लाक पंचायत सदस्य और पालिका सभासदों को प्रशिक्षण दिया
शास्त्रीनगर के एसके हाल में मंगलवार को भाजपा ने ब्लाक पंचायत सदस्य और पालिका सभासदों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया।

गाजियाबाद। शास्त्रीनगर के एसके हाल में मंगलवार को भाजपा ने ब्लाक पंचायत सदस्य और पालिका सभासदों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को चार सत्रों में आयोजित किया गया था। चारों ही सत्रों को अलग-अलग पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए मंत्र दिया गया। 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। इसकी तैयारियों को विभिन्न राजनीतिक दलों ने शुरू कर दिया है। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव का बिगुल फुंकते हुए मंगलवार को प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया। वर्ग का शुभारंभ पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, रजापुर ब्लाक प्रमुख मोनिका राहुल चौधरी डैनी, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, रनिता सिंह, चमन चौहान,संदीप त्यागी, सुनील यादव, प्रदीप चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। पहले सत्र की अध्यक्षता मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, रजापुर ब्लाक प्रमुख मोनिका राहुल चौधरी डैनी ने की।
पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी सभासद सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक अधिक से अधिक पहुंचाए। पार्टी का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का विकास है। ममता और समता के लक्षित रूप को अपने कार्य में उतारना है। यही पार्टी का विजन है। दूसरे सत्र की अध्यक्षता खोड़ा नगर पालिका सभासद दल केअध्यक्ष सतीश गुप्ता, सभासद मनोज सहरावत ने की। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री और शहर विधायक अतुल गर्ग रहे। उन्होंने 1951 के जनसंघ से 2023 की भाजपा का सफर बताते हुए पार्टी का इतिहास और विकास पर जानकारी दी। उन्होंने दो सीट से 300 सीट पार के सफर को तय करने वाली पार्टी का इतिहास बताया। तृतीय सत्र की अध्यक्षता रजापुर ब्लाक प्रमुख मोनिका चौधरी ने कह। मुख्य वक्ता पूर्व महापौर आशु वर्मा ने आदर्श जनप्रतिनिधियों और उनकी कार्यशैली में छिपे रहस्यों के बारे में जानकारी दी। समापन सत्र की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने की। जिसमें मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने प्रश्नोत्री संवाद और ब्लाक समिति की सफलता की कहानी पर फोकस किया। उन्होंने मजबूत इरादा, जिझासु प्रवृत्ति, कार्यकर्ता कौशल और सेवा को ही सफलता का मूलमंत्र बताया।
प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, दुष्यंत पुंढीर, अमरीश त्यागी, नितिन गोयल, मुकेश शर्मा, अवधेश यादव, राहुल तोमर, वर्षा हाजेला, रचना अग्रवाल, सीमा सिंह, प्रदीप चौधरी, रेखा अग्रवाल, माया पांडेय, अशोक राव, अंकित अरोड़ा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
