ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया

ट्रांस हिंडन।संवाददाता।रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करने के लिए सुबह से ही टीएचए में भाजपाइयों की भारी भीड़ रही। अमित शाह का टीएचए में तीन स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSun, 22 Apr 2018 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रविवार को स्वागत करने के लिए सुबह से ही टीएचए में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। शाह का टीएचए में तीन स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शाह के काफिले के रवाना होते ही लिंक रोड पर वाहनों की कतार लग गई।

रविवार सुबह यूपी गेट, साहिबाबाद सब्जी मंडी तथा मोहननगर चौराहे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करने के लिए भाजपाई जुट गए थे। सुबह 11 बजे अमित शाह प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के साथ यूपी गेट पहुंचे। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद शाह का काफिला लिंक रोड पर साहिबाबाद सब्जी के सामने रुका। यहां से मोहननगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

यूपी गेट पर जाम लगा

अमित शाह का यूपी गेट पर कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता ने उत्साह दिखाया। इस दौरान राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, नोएडा से विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण यूपी लिंक रोड पर जाम की स्थिति बन गई।

साहिबाबाद सब्जी मंडी पर उत्साह

अमित शाह का काफिला यूपी गेट से साहिबाबाद सब्जी मंडी पहुंचा। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। साहिबाबाद क्षेत्र के विधायक सुनील शर्मा, वसुंधरा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष भूपेश शर्मा के साथ नवनीत मित्तल, बीएल गौतम, सिमल शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

मोहन नगर चौराहे पर जुटे भाजपाई

अमित शाह का काफिला लिंक रोड से होकर मोहन नगर चौराहे पर पहुंचा। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजाकर शाह का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस चौराहे पर भी यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि प्रशासन ने इस पर जल्द काबू पा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें