जन्मदिन पर पेचकस से युवक को लहूलुहान किया

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

-गली में केक काटने के दौरान पड़ोसियों ने घटना को अंजाम दिया -क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने

जन्मदिन पर पेचकस से युवक को लहूलुहान किया

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी बिहारीपुरा में जन्मदिन पर केक काटने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने युवक और उसके रिश्तेदारों पर पेचकस व ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में आदर्श कॉलोनी बिहारीपुरा निवासी संजू लाल यादव ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा अपने रिश्तेदार अंशू और आशीष के साथ गली में आशीष का जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान केक काटते समय सामने रहने वाले मनोज से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनोज ने अपने साथ हरीश, देवेंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति को बुला लिया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर कृष्णा, अंशू और आशीष के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने पेचकस और ईंटों से हमला किया। है कि मनोज ने कृष्णा पर पेचकस से कई वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे अंशू और आशीष भी घायल हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में संजू लाल यादव ने 16 मई को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।