बाइक सवार ने डंडे से हमला किया

Oct 06, 2025 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

साहिबाबाद में एक युवक ने बस चालक और बाइक सवार के झगड़े में बीचबचाव किया, जिसके बाद बाइक सवार ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक पीएल वर्मा हैं, जो बस से...

बाइक सवार ने डंडे से हमला किया

ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बस चालक और बाइक सवार के झगड़े में बीचबचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक सवार ने युवक पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। युवक ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। राजेंद्र नगर सेक्टर पांच में रहने वाले पीएल वर्मा के अनुसार, वह चार अक्तूबर को शाम लगभग छह बजे बस से अपने घर आ रहे थे। इस दौरान साहिबाबाद में बाइक सवार से गाली देने को लेकर बस चालक का झगड़ा हो गया। उन्होंने दोनों में बीचबचाव करा दिया। इसके बाद बाइक सवार ने उसे भुगत लेने की धमकी दी और बस के साथ ही चलता रहा।

जैसे ही वह बस से उतरे, बाइक सवार ने डंडे से हमला कर दिया। बाइक सवार ने अपना नाम आदित्य बंसल निवासी साहिबाबाद बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;