Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsBhajan Sandhya on November 15 at Ghantaghar Ramleela Ground Ghaziabad
 श्याम सेवा परिवार भजन संध्या के साथ वार्षिकोत्सव मनाएगा

श्याम सेवा परिवार भजन संध्या के साथ वार्षिकोत्सव मनाएगा

संक्षेप: - घंटाघर रामलीला मैदान में 15 नवंबर को भजन संध्या होगीगाजियाबाद, संवाददाता। घंटाघर रामलीला मैदान में श्याम सेवा परिवार की ओर से 15 नवंबर को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में बुधवार को श्याम...

Wed, 12 Nov 2025 06:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

- घंटाघर रामलीला मैदान में 15 नवंबर को भजन संध्या होगी गाजियाबाद, संवाददाता। घंटाघर रामलीला मैदान में श्याम सेवा परिवार की ओर से 15 नवंबर को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में बुधवार को श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट ने तैयारियों को लेकर बैठक की। भजन संध्या से एक दिन पहले 14 नवंबर को श्याम बाबा का मेहंदी कार्यक्रम भी किया जाएगा। संस्था के मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह ट्रस्ट का वार्षिक उत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। 15 नवंबर को शाम सात बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम में महंत नारायण गिरी, महंत गिरीशानंद, महंत मछंदर पुरी, सुरेश चंद्र गुप्ता का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ भजन गायिका साध्वी पूर्णिमा अपने मधुर भजनों से वातावरण को श्याममय करेंगी। उनके साथ भजन गायक मोना मेहता, सुशील गौतम और संदीप मस्ताना अपनी प्रस्तुति देंगे। कोलकाता के विशेष कारीगर बाबा श्याम के लिए एक विशाल और आकर्षक पंडाल का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम में 56 प्रकार के भोग, इत्र वर्षा और सभी श्याम भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। महामंत्री पुलकित सिंघल ने बताया कि 14 नवंबर को बाबा श्याम की मेहंदी का कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, संतराम यादव, नवनीत अग्रवाल, केके स्वामी, अजय शर्मा, अश्विनी खूंगर, अनिल चौधरी, रविंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा, अतुल मित्तल आदि मौजूद रहे। -वंदना