नाले की पुलिया पर सरिया भरा ई-रिक्शा पलटा
ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 स्थित संडे मार्केट रोड पर मंगलवार सुबह सरिए

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 स्थित संडे मार्केट रोड पर मंगलवार सुबह सरिए से भरा बैटरी रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई। शालीमार गार्डन में नगर निगम ने नाला पार करने के लिए करीब डेढ़ साल पहले पुलिया का निर्माण कराया था। लेकिन, पुलिया पर चढ़ते और उतरते समय अक्सर हादसे हो रहे है। इस कारण लोगों में रोष है। बुधवार सुबह सरिया लोड हुआ बैटरी रिक्शा पुलिया पर चढ़ते समय पलट गया। हालांकि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। लेकिन हादसे के बाद से लोगों में डर का माहौल है।
लोगों का आरोप है कि पुलिया को जरूरत से ज्यादा ऊंचा बना दिया गया है, जिसके चलते आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालक अधिकतर हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय निवासी सोनू भाटी ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्माण विभाग अवर अभियंता विनोद कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। यहां तक कि उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि हादसों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और पुलिया का निर्माण सही मानकों के अनुसार किया गया है। निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि इस पुलिया से स्कूल के बच्चों का भी आना जाना होता है। पुलिया अधिक ऊंची होने से बच्चे भी चोटिल हो सकते है। पूर्व में कई बार बच्चों को ले जाता बैटरी रिक्शा भी पलट चुका है। लोगों ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अवर अभियंता निर्माण विभाग विनोद कुमार का कहना है कि पुलिया मानकों के अनुसार बनी हुई है। लेकिन, लोगों की शिकायत को देखते हुए पुलिया नीचे करने की योजना बनाई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


