विवादित स्थल पर जा रहे बजरंग दल के पदाधिकारियों को रोका

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

मोदीनगर,संवाददाता। गांव मुकीमपुर में विवादित स्थल पर हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे बजरंग

विवादित स्थल पर जा रहे बजरंग दल के पदाधिकारियों को रोका

मोदीनगर,संवाददाता। गांव मुकीमपुर में विवादित स्थल पर हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसी को गांव में नहीं जाने दिया गया।गांव मुकीमपुर में धार्मिक स्थल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष इसे मजार कहता है, जबकि दूसरा पक्ष समाधि। ईद पर शनिवार को उस स्थान पर नमाज होने पर बजरंग दल के पदाधिाकरियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। शनिवार सुबह बजरंग के सैकड़ों पदाधिकारी एकत्र होकर गांव मुकीमपुर जा रहे थे। जब वह गांव के मेन रास्ते पर पहुंचे तो भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया।

नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि यदि नमाज होगी तो हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा कि गांव में भी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।