Ghaziabad News: गहने और जरूरी दस्तावेजों का बैग चोरी
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: गाजियाबाद के कृष्णा नगर बागू कॉलोनी में रामनरेश तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 31 जुलाई की रात उनके घर से चोरों ने एक बैग चुरा लिया। बैग में सोने-चांदी के गहने और अन्य जरूरी सामान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की कृष्णा नगर बागू कॉलोनी के रहने वाले रामनरेश तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई की रात घर से चोरों ने एक बैग चोरी कर लिया। बैग में सोने-चांदी के गहने और जरूरी सामान था। एसीपी का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


