
राशन डीलरों के साथ मिलकर गोल्डन कार्ड बनाएगा स्वास्थ्य विभाग
- जिले में 540 राशन डीलरों का लिया जाएगा सहयोग - पात्र लाभार्थियों में
गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में आयुष्मान लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए अब राशन डीलरों की मदद ली जाएगी। राशन डीलरों की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पात्र राशन लाभार्थियों के कार्ड चेक करेंगे और सूची में नाम होने पर उनके गेल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान लाभार्थियों को निजी व सरकारी अस्पतालों में पांच लाख तक के निशुल्क उपचार के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना शुरू है। यह योजना पूरी तरह से कैशलेस है। जिले के 93 अस्पताल आयुष्मान पैनल पर है। इसमें 8 पब्लिक व 85 प्राइवेट है। स्वास्थ्य विभाग 894734 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 5.71 लाख लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड बना पाया है।
ऐसे में करीब 2 लाख लाभार्थी अब भी कार्ड से वंचित हैं। इस वजह से उन्हें चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो लोगों का जिले से बाहर चले जाना अन्य कारण शामिल है। वहीं, अब लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 542 राशन डीलरों की मदद लेगा। राशन लेने आने वाले लोगों को आयुष्मान कार्ड के प्रति जागरूक करते हुए कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी हो गई है। वर्जन--- आयुष्मान लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ दिलाने के लिए उनके कार्ड बनना जरूरी है। इसके लिए लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब राशन डीलरों की भी मदद से आयुष्मान कार्ड का कार्य किया जाएगा। - डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ, गाजियाबाद

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




