Ghaziabad News: ऑटो की टक्कर से ठेला चालक की मौत

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: लोनी के अंकुर विहार थानाक्षेत्र में एक ऑटो की टक्कर से ठेला चालक सहुल अंसारी की मौत हो गई। 4 जुलाई को मुस्तफाबाद से सामान लेकर जीवन गेट जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है।

Ghaziabad News: ऑटो की टक्कर से ठेला चालक की मौत

Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में ऑटो की टक्कर से ठेला चालक की मौत हो गई। रामपार्क एक्सटेंशन निवासी सहुल अंसारी चार जुलाई को मुस्तफाबाद से ठेले पर सामान लेकर जीवन गेट की ओर जा रहे थे। बेटे तालीब ने शिकायत में बताया कि सभापुर फ्लाईओवर से पहले एक ऑटो ने ठेले में टक्कर मार दी। चालक घायल को अस्पताल से गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।