राजनीति और धर्म एक-दूसरे के पूरक: अतुल गर्ग
गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित श्री भक्तमाल जयंती उत्सव में सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि राजनीति को धर्म की तरह पवित्र होना चाहिए। कार्यक्रम में संतों ने भक्ति भजन गाए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। संतों की प्रेरणादायक कहानियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

गाजियाबाद। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में चल रहे श्री भक्तमाल जयंती उत्सव में रविवार को पहुंचे सांसद अतुल गर्ग ने संतों का स्वागत करते हुए कहा कि राजनीति भी धर्म की तरह पवित्र होनी चाहिए और राजनीति तथा धर्म एक-दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अयोध्या से पधारीं तुलसी के भजनों से हुई, जिससे वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। वृंदावन से आए रसिया बाबा ने राजा रघु और भरत का प्रेरणादायक प्रसंग सुनाया। नित्यानंद महाराज ने भगवान राम और केवट के प्रसंग का वर्णन किया। बालाजी पीठ हापुड़ से पधारे यशवधाचार्य ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वही, वृंदावन के संत चित्र बिहारी दास और विचित्र बिहारी दास के होली के रसिया भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
संस्कार उपवन के संस्थापक पूज्य श्री नवनीतप्रिय दास ने कहा कि संतों के जीवन से हमें सनातन संस्कृति के आदर्शों की प्रेरणा मिलती है। अभिषेक कृष्ण महाराज ने कहा कि परमात्मा एक ही है, केवल देखने का दृष्टिकोण अलग-अलग होता है। मुख्य यजमान राम अवतार जिंदल व अनिल गर्ग ने संतों का माला व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, अजय चोपड़ा, रामनिवास बंसल, डॉ. दक्ष गुप्ता, डॉ. अविनाश गर्ग, विपिन, विजय कौशिक, मनोज गुप्ता, राजकुमार राणा, जयकुमार, अतुल जैन, डॉ. पोद्दार, गुड्डू प्रधान, राकेश मित्तल, संजय अग्रवाल, संदीप मिगलानी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


