Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsAttempted Rape of 12-Year-Old Student in Modinagar Police Launch Search
घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
मोदीनगर के एक कॉलोनी में 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ। आरोपी युवक घर में घुस आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाकर आरोपी को भागने पर मजबूर कर दिया। पुलिस...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 12 Oct 2025 05:49 PM

मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में घर में घुसकर 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नगर की कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 12 वर्षीय पुत्री कक्षा चार की छात्रा है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर के अंदर आ गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच बच्ची ने आरोपी को धक्का देकर शोर मचा दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों का आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




