Ghaziabad News: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: गाजियाबाद में युवक को रंजिश के चलते गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सियाराम है और वह ग्राम धमेड़ी का निवासी है। यह घटना 4 जून को हुई थी, जब रामब्रेस यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। रंजिश में युवक को गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर निवासी रामब्रेस यादव द्वारा बीती चार जून को कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें रामब्रेस ने कुछ लोगों पर बेटे देवेंद्र के साथ मारपीट और टक्कर मारकर हत्या की कोशिश के आरोप लगाए थे। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सियाराम निवासी ग्राम धमेड़ी थाना सुरसा हरदोई के रूप में हुई है।


