Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsAttempted Murder Case Filed After Food Dispute Between Colleagues in Ghaziabad
लोहे की पाइप से वार कर चालक की हत्या का प्रयास

लोहे की पाइप से वार कर चालक की हत्या का प्रयास

संक्षेप:

गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में सहकर्मी रोहित ने चंदन पर लोहे के पाइप से हमला किया। चंदन की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है, वह फरार है।

Dec 10, 2025 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में सहकर्मी द्वारा चालक की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूं के गांव मोहकमपुर में रहने वाले विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई चंदन करीब दो वर्षों से क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के राहुल विहार स्थित निरंकार टिंबर में लोडर गाड़ी चलाता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह अकसर रात में गोदाम पर ही रुककर खाना बनाता और खाता था। आट दिसंबर की रात करीब पौने नौ बजे चंदन की अपने साथी रोहित निवासी ग्राम बरेला थाना मझिला जिला हरदोई से खाना खाने को लेकर कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि तैश में आए रोहित ने गोदाम में पड़े लोहे के पाइप से चंदन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। विकास का कहना है कि घटना के दौरान ही वह अपने बड़े भाई के साथ चंदन से मिलने मिलने गोदाम पहुंचे थे। वहां भाई को लहूलुहान हालत में पड़ा देख उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में विकास ने नौ दिसंबर को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी रोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।