बच्चे के अपहरण का प्रयास कर रहे आरोपी को पकड़ा
मुरादनगर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने का प्रयास कर रहे आरोपी को

मुरादनगर, अमन वत्स। कोतवाली पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने का प्रयास कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी मोदीनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि मोहल्ला रघुवीर पुरम निवासी संजय कुमार ने सूचना दी थी कि उनके आठ वर्षीय पुत्र कुंज कंसल का एक व्यक्ति अपहरण का प्रयास कर रहा था, जिसे मोहल्ले के लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी वीर सिंह निवासी घोड़ी बग्गी कॉलोनी सिखेडा हजारी थाना निवाड़ी है। आरोपी ने बताया कि वे टॉफी देने के बहाने बच्चे को अपने पास बुलाकर ले जाने की फिराक में था।
इसी बीच उसने शोर मचा दिया और लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


