युवक पर धारदार हथियार से हमला
Mar 01, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद। गांव निडौरी निवासी सलमान ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की रात वह

गाजियाबाद। गांव निडौरी निवासी सलमान ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की रात वह मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसे सहरोज, अनस, महताब और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति मिल गए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सलमान का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो सभी आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने किसी धारदार हथियार से उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



