शिक्षा से ही समाज का भला हो सकता है: असीम अरुण

शिक्षा से ही समाज का भला हो सकता है: असीम अरुण

संक्षेप:

मोदीनगर,संवाददाता। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतत्र प्रभारी अरुण असीम ने कहा कि बाबा

Dec 10, 2025 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

मोदीनगर,संवाददाता। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतत्र प्रभारी अरुण असीम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराम अंबेडकर का पूरा जीवन ही एक संदेश है। शिक्षा से ही समाज का भला हो सकता है। उनके द्वारा निर्मित संविधान सबको समानता का अधिकार देता है। असीम अरुण ने यह बात गांव अबूपुर स्थित तीस लाख रुपए की लागत से बने रमाबाई अंबेडकर पुस्तकालय का शुभारंभ करने के दौरान कहीं। उन्होने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर व रमाबाई ने लोगों को हमेशा ही शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज को बदला जा सकता है। डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमेशा से ही दबे लोगों क मदद की और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए योगदान दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होने कहा कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए जल्द ही कोचिंग सेंटर बनाया जाएगा। जिसमें छात्र बिना पैसे दिए ही उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले सकेंगे। बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक विचार थे,जो करोड़ों लोगों का भला कर गए। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार अनूसूचित जाति,जन जाति व पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए कई योजना चला रही है, जिनका लाभ छात्रों को मिल रहा है। इस मौके पर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने भी बाबा साहेब द्वारा किए गए कामों को गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु अमलदास जी महाराज व संचालन रामकिशोर गौतम ने किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली,ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह,गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष राजन चौधरी,देवपाल हरित ,बिट्टू प्रधान,कृष्णवीर सिंह जून,कमलकिशोर गौतम,आदित्य कुमार,जितेन्द्र कुमार,जगत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।