
अर्जुन का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चयन
- ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर यूपी टीम में बनाई जगह - पहले भी
गाजियाबाद, संवाददाता। जिले से अर्जुन मलिक का चयन राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर अर्जुन का चयन यूपी टीम में किया गया। चार जनवरी से 10 जनवरी तक गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्जुन यूपी टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे। अर्जुन महामाया स्टेडियम में बॉक्सिंग का अभ्यास करते हैं। इससे पहले दिसंबर में लखनऊ में हुई प्रदेशीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अर्जुन ने स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद से उन्हें नेशनल बॉक्सिंग शिविर के चयनित किया गया जो कि महामाया स्टेडियम में ही आयोजित हुआ।
शिविर के बाद ट्रायल कराया गया जिसमें अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन कर यूपी टीम में जगह बनाई। अर्जुन पहले भी एक बार राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। कोच राजन चौधरी ने बताया कि वह पिछले छह साल से स्टेडियम में बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहे हैं। गोविंदपुरम निवासी अर्जुन मलिक ग्रेजुएशन कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल में बॉक्सिंग करना शुरु किया था। महामाया स्टेडियम में वह स्कूली प्रतियोगिता के लिए आए थे, जिसके बाद से उन्होंने स्टेडियम में निरंतर अभ्यास करना शुरु कर दिया। कोच राजन ने बताया कि अर्जुन बहुत मेहनती हैं और वह प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। उन्होंने अर्जुन को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




