छह फरवरी के प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की मुरादनगर एवं मोदीनगर विधानसभा की संयुक्त बैठक छह फरवरी को प्रस्तावित धरने को सफल बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। मुरादनगर के एक इंस्टीट्यूट में संपन्न बैठक में...
गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की मुरादनगर एवं मोदीनगर विधानसभा की संयुक्त बैठक छह फरवरी को प्रस्तावित धरने को सफल बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। मुरादनगर के एक इंस्टीट्यूट में संपन्न बैठक में कार्यकर्ताओं से जिला मुख्यालय पर दिए जाने वाले धरना के लिए गांव-देहात में जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह, महासचिव, वरिष्ठ नेता नाहर सिंह यादव आदि ने कार्यकर्ताओं से धरने को सफल बनाने की अपील की।
ओपी अग्रवाल मीडिया प्रभारी मनोनीत
गाजियाबाद। राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने सेवानिवृत अधिकारी डॉ. ओपी अग्रवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद ने उम्मीद जताई की अग्रवाल समाज के लोगों को भाजपा से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।