ऑब्स्टेकल रेस में शिवाय और आराध्या को पदक
गाजियाबाद के डीपीएसजी में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रैक इवेंट्स और मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिवाय त्यागी और आराध्या गर्ग ने ऑब्स्टेकल रेस में स्वर्ण जीता। रिले रेस के विजेता बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग टीमों ने जीत हासिल की। सभी विजेताओं को बधाई दी गई।

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न ट्रैक इवेंट्स और मनोरंजक गतिविधियां कराई गईं। ऑब्स्टेकल रेस में शिवाय त्यागी और आराध्या गर्ग ने स्वर्ण जीता। रैकेट रिदम रेस में रेयांश जैन और श्रव्या शर्मा विजेता रहे। रिले रेस के बालक वर्ग में अव्यान मित्तल, सिद्धवार जैन, अवीर भाटिया, विराज चौहान और बालिका में नंदिता बंसल, सान्वी वत्स, रीत, अनाया पाठक की टीम विजेता बनी। रिले रेस की बालक टीम में रेयांश त्यागी, विवान गोगिया, मो. कैफ सैफी, प्रीत राठी और बालिका में वर्धा त्यागी, वैदेही श्रीवास्तव, अनिका प्रधान, अद्विका गौर की टीम जीती।
अंत में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


