नगर पालिका अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी को दिया नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर गुस्से में नोटिस जारी किया। उन्होंने बैठक में अधिकारियों के न आने का आरोप लगाया था, जिससे उन्होंने अपनी नाराजगी जताई।

नगर पालिका अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी को दिया नोटिस

ट्रांस हिंडन। खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी को नोटिस दिया है। उन्होंने बुधवार शाम को होने वाली बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने का आरोप लगाकर नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी जताई।

अधिकारियों के अनुपस्थिति

नगर पालिका अध्यक्ष मोहिनी शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े चार बजे बैठक होनी थी। इसके बारे में सभी अधिकारियों को फोन पर सूचना दे दी थी। वह तय समय पर पालिका कार्यालय पहुंचीं तो अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक दिव्यकांत अग्रवाल, जलकल विभाग के अवर अभियंता नवनीत गुप्ता और कर निरीक्षक दीक्षा चौहान कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। अधिकारियों के न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि संपत्ति कर वसूली, सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने, जलाशय बनाने में आ रही बाधा और सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक करनी थी। मगर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। उन्होंने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। मोहिनी शर्मा ने बताया कि अधिशासी अधिकारी को उक्त समस्याओं के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अधिकारियों की अनुपस्थिति का कारण

जिलाधिकारी को सरकारी जमीन कब्जामुक्त करा जलाशय का काम शुरू कराने के लिए पत्र लिखा है। वहीं अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जनगणना संबंधी बैठक में थे। लखनऊ से आए अधिकारी ने समीक्षा बैठक की थी। नोटिस की जानकारी नहीं है।

मुख्य जानकारी के प्रश्न

अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थिति का क्या कारण था?
अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थिति का कारण जिलाधिकारी के जनगणना संबंधी बैठक में थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।