अखिल भारतीय महापौर एवं आरडब्लूए सम्मेलन  सात जून को होगा

Jun 02, 2024 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

अखिल भारतीय महापौर एवं आरडब्लूए का शिखर सम्मेलन सात जून को ग्रेटर नोएडा के इंडो एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसमें भू-जल दोहन और कूड़ा...

अखिल भारतीय महापौर एवं आरडब्लूए सम्मेलन  सात जून को होगा

 गाजियाबाद। अखिल भारतीय महापौर एवं आरडब्लूए का शिखर सम्मेलन सात जून को ग्रेटर नोएडा के इंडो एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसमें भू-जल दोहन और कूड़ा निस्तारण पर चर्चा की जाएगी। रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान फ्लैट ओनर फेडरेशन गाजियाबाद के चैयरमेन टीपी त्यागी ने इसकी जानकारी दी। 
कोरवा-यूपी के अध्यक्ष डॉ पवन कौशिक ने बताया कि  कोरवा-यूपी और फ्लैट ओनर फेडरेशन गाजियाबाद संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न भागों के 15 मेयर और आयुक्त शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्घाटन आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार राजन छिब्बर करेंगे। कोरवा-यूपी के मुख्य सलाहकार डॉ आरके आर्या ने बताया कि सम्मेलन दो सत्रों में होगा। इस अवसर पर एमएल वर्मा, मुलेन्द्र कुमार, डॉ आरपी शर्मा, सीएम वेद, कुलदीप शर्मा, रामवतार पचौरी, जीएस सिद्धू, सुभाष शर्मा, सुधीर सिंह, पुनीत गुप्ता और सविता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।