Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsAir Quality Improves Slightly as Temperature Drops in Ghaziabad
शहर की हवा बेहद खराब रही

शहर की हवा बेहद खराब रही

संक्षेप:

ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। पारा गिरने के बीच हवा की गति बढ़ने से एक्यूआई

Dec 04, 2025 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। पारा गिरने के बीच हवा की गति बढ़ने से एक्यूआई में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। हालांकि, वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। गुरुवार को एक्यूआई 302 रहा। तीन स्टेशनों का एक्यूआई घटा, जबकि वसुंधरा में यह 100 से अधिक अंक बढ़ा। दिसंबर की शुरुआत से ही पारा गिरना शुरू हो चुका है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा गिरने के बाद भी प्रदूषण कम हुआ, क्योंकि हवा की रफ्तार 10-11 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। दोपहर तीन बजे यह बेहद खराब श्रेणी से भी बाहर आ गया था, लेकिन वसुंधरा में तेजी से बढ़ रहे एक्यूआई की वजह से चार बजे जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 302 दर्ज किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वसुंधरा का एक्यूआई 230 से बढ़कर 338 पहुंच गया। इसमें 100 से भी अधिक अंकों की बढ़ोत्तरी हुई, जबकि बाकी तीनों स्टेशनों का प्रदूषण कम हुआ है। बुधवार को इसके ठीक उलट हुआ था, जब वसुंधरा में प्रदूषण घटा था और बाकी इलाकों में सुधार हुआ था। यूपीपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि हवा की गति बढ़ने से गाजीपुर लैंडफिल साइट से उठने वाली बदबू व हवा के आने से ऐसा हुआ है। पांच दिन का एक्यूआई व तापमान दिनांक एक्यूआई अधिकतम न्यूनतम 4 दिसंबर 302 22 7.9 3 दिसंबर 324 21.5 10.2 2 दिसंबर 361 23 11.1 1 दिसंबर 322 23 6.9 30 नवंबर 256 24 12.1 चारों स्टेशनों का हाल इंदिरापुरम 270 लोनी 361 संजयनगर 241 वसुंधरा 338