After killing his wife with a razor he slit his daughter 39 s and his own throat उस्तरे से पत्नी की हत्या के बाद बेटी और खुद का गला रेता, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsAfter killing his wife with a razor he slit his daughter 39 s and his own throat

उस्तरे से पत्नी की हत्या के बाद बेटी और खुद का गला रेता

घरेलू कलह के चलते शिववाटिका कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर पति ने उस्तरे से पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद मासूम बेटी और खुद का गला भी रेत लिया। गंभीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादFri, 16 Feb 2024 05:45 PM
share Share
Follow Us on
उस्तरे से पत्नी की हत्या के बाद बेटी और खुद का गला रेता

लोनी। घरेलू कलह के चलते शिववाटिका कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर पति ने उस्तरे से पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद मासूम बेटी और खुद का गला भी रेत लिया। गंभीर हालत में तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घाषित कर दिया। वहीं, पिता और पुत्री की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मूल रूप से पिलखुआ का रहने वाला 30 वर्षीय जावेद करीब एक वर्ष से पत्नी साबरीन और ढाई वर्षीय बेटी हिबा के साथ लोनी बॉर्डर थाने की शिववाटिका कॉलोनी में एक किराये के मकान में रह रहा है। वह पहले मोबाइल का काम करता था, लेकिन कुछ दिनों से घर के सामने ही नाई की दुकान चला रहा है। बताया जा रहा है कि जावेद आए दिन पत्नी से झगड़ा करता रहता था। इसके चलते शादी के तीन वर्षो के दौरान उसकी पत्नी मात्र एक-दो माह ही पति के साथ रही थी। पति-पत्नी का विवाद नंदनगरी दिल्ली की महिला सेल में भी चल रहा था। 15-20 दिन पूर्व ही जावेद महिला सेल में माफी मांगकर और पत्नी के साथ झगड़ा नहीं करने का आश्वासन देकर साबरीन को अपने साथ लाया था। चार दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच फिर झगड़ा हुआ था। इस पर साबरीन ने मायके वाले को बुला लिया। परिजनों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया और चले गए। शुक्रवार को जावेद ने किसी बात से नाराज होकर फिर से साबरीन के साथ झगड़ा किया। दोपहर करीब एक बजे घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर ताला लगा लिया और उसने उस्तरे से साबरीन का गला रेत दिया। इसके बाद ढाई वर्षीय बेटी हिबा और खुद का गला भी रेत लिया।

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी

दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ोसियों ने जावेद के घर में झांककर देखा तो तीनों लहूलुहान अवस्था में एक-दूसरे के आस पास पड़े थे। इस पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर तीनों को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने साबरीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जावेद और हिबा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

शक्की मिजाज का है जावेद

बहनोई अनीस ने बताया कि साबरीन की शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पति जावेद शक्की मिजाज का है। वह शादी के बाद से ही आए दिन साबरीन के साथ झगड़ा करता रहता था। साथ ही, घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था। इससे तंग आकर साबरीन अपने मायके में रह रही थी। उसने नंदनगरी दिल्ली में वूमेन सेल में केस भी डाला था।

कुछ दिन पहले पत्नी का घर लाया था

बहनोई अनीस ने बताया कि जावेद के व्यवहार से परेशान होकर साबरीन ने वूमेन सेल में न्याय की गुहार लगाई थी। इस पर करीब 15-20 दिन पूर्व ही वूमेन सेल में माफी मांगकर वह साबरीन को साथ लाया था, लेकिन उसकी हरकतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वह फिर से झगड़ने लगा। शुक्रवार को गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दे डाला।

शिववाटिका कॉलोनी में हुई घटना की सूचना मिली है। पिता-पुत्री का इलाज चल रहा है। मामले की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -रितेष त्रिपाठी, एसीपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।