
मानसिक रोगियों को जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाएं मिलेंगी
गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल में मानसिक रोगियों को अब जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध होंगी। सीएमओ ने अस्पताल के सीएमएस को निर्देश दिए हैं कि वे विशेषज्ञों के साथ दवाओं की सूची तैयार करें। इससे...
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में मानसिक रोगियों को नहीं मिलने वाली दवाइयां जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध होगी। इसको लेकर सीएमओ ने अस्पताल के सीएमएस को निर्देश दिए हैं कि वे मानसिक रोग विशेषज्ञों के साथ बैठक कर दवाओं की सूची तैयार करें और जो दवाई सरकारी स्तर पर उपलब्ध नहीं है, उन्हें जनऔषधि केंद्र पर रखवाने के लिए निर्देशित करें। जिला अस्पताल की डिस्पेंसरी में ज्यादातर मानसिक रोग की दवाई खत्म पड़ी है। इसकी वजह स मरीजों को बाहर से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। इनमें से कई मरीज आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और 2,500 से तीन हजार प्रति माह की दवा खरीदना उनके लिए नामुमकिन है।
अब ये दवाएं सस्ती दर पर अस्पताल परिसर में स्थित जनऔषधि केंद्र पर मिलेंगी। अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य विभाग में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी लगती है। औसतन हर दिन 110 से 125 मानसिक रोगी यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। लेकिन लंबे समय से विभाग में जरूरी दवाओं का अभाव बना हैं। जिससे मरीजों को न केवल आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। 24 जरूरी दवाओं की जरूरत मानसिक रोग विशेषज्ञों ने 24 जरूरी दवाओं की सूची सौंपी है। अस्पताल के सीएमएस डॉ राकेश कुमार का कहना है कि इस सूची की शासन द्वारा अनुमोदित दवाओं से तुलना की जाएगी। जो दवाएं शासन की लिस्ट में नहीं होंगी, उन्हें जनऔषधि केंद्र पर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए जाएंगे। इससे मानसिक रोगियों को इलाज में सहूलियत मिलेगी। मानसिक रोग की यह दवाएं एसिटालोप्राम 10 मिग्रा, फ्लुओक्सेटीन 20 मिग्रा, एमिट्रिप्टिलीन 25 मिग्रा, मिर्टाजेपीन 7.5 मिग्रा, पैरोक्सेटीन 25 मिग्रा, क्लोनाजेपाम 0.5 मिग्रा, एटीजोलेम 0.5 मिग्रा, लोराजेपाम 2 मिग्रा, ओलैंजापीन 10 मिग्रा, रिसपेरिडोन 2 मिग्रा और 3मिग्रा, क्वेटियापीन 50 मिग्रा और 100मिग्रा, एमीसलपिराइड 50 मिग्रा, हैलोपेरिडोल 5 मिग्रा, ट्राइफ्लूपेराज़ीन 5 मिग्रा, ट्राइहेक्सिफेनिडिल 2 मिग्रा, डायवलप्रोएक्स सोडियम 250 मिग्रा. और 500 मिग्रा, लिथियम कार्बोनेट 300 मिग्रा, कार्बामैजेपीन 200 मिग्रा. और 400 मिग्रा, फेनीटोइन 100 मिग्रा, क्लोबाज़ैम 5 मिग्रा, गैबापेंटिन 100 मिग्रा. और 400 मिग्रा, थायमिन 100 मिग्रा, इंजेक्शन फेनेरगन, इंजेक्शन हैलोपेरिडोल और इंजेक्शन लोराजेपाम।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




