भूमाफिया की सूची बनाकर कार्रवाई की जाएगी
गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले में भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी

गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले में भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमाफिया की सूची तैयार करें। सूची पुलिस को सौंपी जाएगी, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसे लोगों को सूची तैयार करें जो अवैध रूप से भूमि पर कब्जे कर रहे हैं। इनमें सरकारी भूमि से लेकर निजी भूमि भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि उनके पास भी इस तरह की लगातार शिकायतें आती हैं। इसी क्रम में लोनी क्षेत्र से जुड़े एक मामले में भी उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लोनी में पिछले दो दशकों से रह रहे लोगों की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत सामने आई थी। पीड़ितों ने बताया कि कब्जाधारियों के खिलाफ पुलिस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ितों ने उनसे सीधे शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस को भी सहयोग करने के लिए कहा गया है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। प्रशासन का कहना है कि आम लोगों की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




