सनातन मजबूत होगा तो देश तरक्की करेगा:प्रमोद कृष्णम

Feb 12, 2026 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादनगर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ लोग भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सनातन मजबूत रहेगा तो देश भी ताकतवर होगा। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी हिंदू संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया।

सनातन मजबूत होगा तो देश तरक्की करेगा:प्रमोद कृष्णम

मुरादनगर, संवाददाता। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ लोग भारत को तोड़ना चाहते हैं। वे जानते हैं कि भारत को तोड़ना तब तक आसान नहीं है, जब तक सनातन को न तोड़ा जाए। सनातन मजबूत होगा तो देश तरक्की करेगा। प्रमोद कृष्णम ने ये बातें दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क परिसर में आरएसएस के 100 वर्ष होने पर आयोजित विराट हिंदू सम्मलेन में कहीं। उन्होंने कहा कि सनातन यदि मजबूत रहेगा तो देश भी ताकतवर होगा। अब लोगों को जाति में बांटने का काम किया जा रहा है। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यूजीसी का मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस बारे में बोलना को कोई भी औचित्य नहीं है।

अध्यामित्क गुरु पवन सिन्हा ने कहा कि तीन वर्ष पहले 25 विश्वविद्यालय की चर्चा कर रहे थे कि भारत से हिंदू का समापन कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि चर्चा इतनी खुलकर हो रही है तो अंदर जाने कैसा चल रहा होगा। हिंदू को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। सम्मेलन को आरएसएस क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व राज्यसांसद अनिल अग्रवाल,मयंक अग्रवाल,पूर्व विधायक सुदेश शर्मा,राजीव , आयुष त्यागी काकड़ा सहित अन्य लोगों मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsAcharya Pramod Krishnam Warns Against Attempts to Divide India at Hindu Conference
;;;