ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद विवाहिता को जहरीला पदार्थ देने का आरोप

विवाहिता को जहरीला पदार्थ देने का आरोप

गाजियाबाद। इस्लाम नगर में ससुराल पक्ष पर एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया गया है। विवाहिता को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।...

विवाहिता को जहरीला पदार्थ देने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 13 Aug 2022 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। इस्लाम नगर में ससुराल पक्ष पर एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया गया है। विवाहिता को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में रेफर किया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, इस्लामनगर के रहने वाले मीन मुहम्मद ने शिकायत दी है कि उन्होंने अपनी बेटी खुशबू की शादी इस्लाम नगर निवासी फिरोज से की थी। 11 अगस्त को उनकी बेटी दूसरे मकान में किसी काम से गई। इस दौरान वहां ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे और खुशबू को जमीन पर गिराकर उनके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। तभी उनकी छोटी बेटी वहां पहुंची और शोर मचा दिया। फिर आरोपी भाग गए। बेटी ने मामले की सूचना पिता को दी और उन्होंने तत्काल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। नगर कोतवाली प्रभारी अमित खारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें