सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल

Feb 06, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में एसबीएन स्कूल के पास एक बाइक हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। देवेश झा के अनुसार, उनके पिता को बाइक से टक्कर लगी, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल

गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में एसबीएन स्कूल के पास हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। नंदग्राम के संगम विहार में रहने वाले देवेश झा ने बताया कि 29 जनवरी को उनके पिता अजय कुमार झा बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह एसबीएन स्कूल के पास पहुंचे तो रॉन्ग साइड से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता के पैर में फ्रैक्चर हो गया और काफी गंभीर चोट आई हैं। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।