Ghaziabad News: एमएमएच में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति और अनिमितता को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एमएमएच कॉलेज के खिलाफ अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खेल सुविधाएं, फ्री पार्किंग, भूगोल विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति और अन्य मांगों का उल्लेख है। 48 घंटे के भीतर समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Ghaziabad News: एमएमएच में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति और अनिमितता को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

Ghaziabad News: - भूगोल विभाग में शिक्षकों की कमी दूर करने, छात्रों के लिए फ्री पार्किंग, खेल सुविधाएं समेत 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गाजियाबाद, गुलशन भारती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गाजियाबाद महानगर ने छात्रों को साथ लेकर सोमवार को एमएमएच कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध अनियमितता का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन समिति को ज्ञापन सौंप समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की है। इसमें खेल सुविधाएं, फ्री पार्किंग, एमए गणित और लाइब्रेरी कोर्स की पढ़ाई फिर से शुरु करने की मांग शामिल हैं।

अभियोग

एबीवीपी का आरोप है कि कॉलेज में लंबे समय से कई समस्याएं व्याप्त हैं। इसे लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जवाबदेही भी तय नहीं की जा रही है। आरोप है कि भूगोल विभाग में शिक्षकों की कमी के बावजूद एनओसी देकर दूसरी जगह भेजा जा रहा है, जिससे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। विद्यार्थी परिषद का सबसे बड़ा आरोप नियमों के उल्लंघन को लेकर है। एबीवीपी का कहना है कि नियमों के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक को तीन महीने तक ही कार्यवाहक प्राचार्य बनाया जा सकता है। इसके बावजूद वर्तमान कार्यवाहक प्राचार्य पिछले करीब दो साल से पद पर बने हुए हैं, जबकि उनसे वरिष्ठ शिक्षक भी कॉलेज में मौजूद हैं। उन्होंने कार्यवाहक प्राचार्य पर छात्रों की बात न सुनने और नहीं मिलने तक का आरोप लगाया। इससे नाराज छात्रों ने कार्यवाहक प्राचार्य से बात करने से साफ मना कर दिया और सीधे प्रबंधक समिति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नियमों के अनुसार स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति करने, खेल सुविधाएं, कॉलेज छात्रों के लिए फ्री पार्किंग सुविधा, भूगोल विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति, कॉलेज में साफ-सफाई, एमए गणित तथा बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस विषय फिर से शुरू करने और पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति आदि प्रमुख मांगें शामिल हैं।

आंदोलन की चेतावनी

एबीवीपी ने कॉलेज की प्रबंधक समिति को 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर 48 घंटे में कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा。

--

FAQs

एबीवीपी ने किस कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन किया?
एबीवीपी ने एमएमएच कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGhaziabad News: एमएमएच में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति और अनिमितता को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन