जूनियर्स ने प्रस्तुति देकर सीनियर्स को विदाई दी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में एबीईएसआईटी में सीनियर विद्यार्थियों का विदाई समारोह 'अलोहा 2026' आयोजित किया गया। जूनियर्स ने सीनियर्स के लिए प्रस्तुतियां दीं, जिनमें विदित गुप्ता का गायन और कॉलेज बैंड का प्रदर्शन शामिल था। कार्यक्रम में नृत्य और फैशन शो भी हुए, जो समारोह के मुख्य आकर्षण रहे।

जूनियर्स ने प्रस्तुति देकर सीनियर्स को विदाई दी

गाजियाबाद, संवाददाता। एबीईएसआईटी में सीनियर विद्यार्थियों का विदाई समारोह अलोहा 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर्स ने सीनियर्स के लिए प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम में विदित गुप्ता के सुरीले सोलो गायन और कॉलेज म्यूजिकल बैंड के प्रदर्शन ने सभी को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. उपासना पांडेय ने किया। कार्यक्रम में आर्या गुप्ता, श्रेया, काव्या और आर्यन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। फैशन शो और विजेताओं की घोषणा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।