ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद आम आदमी पार्टी ने दी घर-घर दस्तक, बांटे पर्चें

आम आदमी पार्टी ने दी घर-घर दस्तक, बांटे पर्चें

आम आदमी पार्टी ने गाजियाबाद में पर्चे बांटे जिनमें संजय सिंह की गिरफ्तारी के सच का खुलासा किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पर्चे दिए और बताया कि केंद्र सरकार के इशारों पर यह...

आम आदमी पार्टी ने दी घर-घर दस्तक, बांटे पर्चें
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादTue, 21 Nov 2023 01:44 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद, संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार से जनपद में घर-घर दस्तक देकर पर्चें बांटे। जिनमें पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी का सच बताने का जिक्र है। मंगलवार को अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक दी। घर में मौजूद लोगों को दो पेज का दस्तावेज सौंपा। जिसमें पार्टी की ओर से जिक्र किया है कि केंद्र सरकार के इशारों पर यह कार्रवाई की गई। पर्चें में नारा है कि मरना मंजूर हैं, डरना नहीं।

पार्टी के जिलाध्यक्ष डाक्टर सचिन शर्मा ने बताया कि संजय सिंह पार्टी की आवाज, पटरी-रेहड़ी , दुकानदारों, पिछड़ों-दलितों की आवाज को संसद में उठा रहे थे तो उन्हें संसद से निलंबित किया गया। किसानों की आवाज उठाने पर उन्हें ईडी का डर दिखाया गया। संजय सिंह ने जब केंद्र और प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू किया तो उन्हें जेल भेजने की साजिश रची गई। पर्चा वितरण प्रभारी निमित यादव ने कहा कि संजय सिंह राजनीति काे स्वच्छ चेहरा बनने की कोशिश की और काले कारनामों से दूर रहें। मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहा कि पर्चों को बांटकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है। इस अवसर पर मोहित चौधरी, मुकेश प्रजापति, जगत बिष्ट, रहीसुद्दीन सैफी, रोबिन कुमार, जहीर खान आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें