मुख्य डाक घर के आधार केंद्र पर कार्य शुरू हुआ

मुख्य डाक घर के आधार केंद्र पर कार्य शुरू हुआ

संक्षेप:

गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में बुधवार को आधार केंद्र पर काम सुचारू हो गया। एक दिन पहले तकनीकी कारणों से काम नहीं हुआ था। लोग नए आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए पहुंचे, जिससे उन्हें राहत मिली। आधार केंद्र पर 16 नए कार्ड बनाए गए और 20 से अधिक अपडेट किए गए।

Nov 19, 2025 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

- नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में आधार केंद्र पर बुधवार को आधार कार्ड से संबंधित कार्य हुआ - बीते एक दिन पहले तकनीक कारणों की वजह से काम नहीं हुआ था गाजियाबाद, संवाददाता। मुख्य प्रधान डाकघर में बुधवार को आधार केंद्र पर कार्य सुचारू हो गया, जिसके बाद दूर दराज से पहुंचे लोगों ने अपने आधार से संबंधित कार्यों को कराया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में आधार केंद्र पर छोटे बच्चों से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का नया आधार कार्ड बनाया जाता है। इसमें अलावा आधार कार्ड में अपडेट आदि का भी कार्य होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीते एक दिन पहले आधार केंद्र पर तकनीकी कारणों की वजह से आधार से संबंधित कोई कार्य नहीं हो सका था। इसके चलते जो लोग आधार केंद्र पर पहुंचे थे उन्हें खाली हाथ वापस जाना पड़ा था। इससे उन्हें काफी परेशानी भी हुई थी। लेकिन बुधवार को तकनीकी कारणों को दूर कर कार्य शुरू हो गया। आधार केंद्र पर सुबह से ही लोगों की भीड़ आ गई थी। इन सभी का बारी बारी से कार्य किया गया। मुख्य प्रधान डाकघर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि आधार केंद्र पर करीब 16 बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए। वहीं 20 से अधिक लोगों का आधार अपडेट किया गया।