नगर निगम के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी पर प्रतिबंधित पशु के मांस की बिक्री संबंधी पोस्ट वायरल
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद नगर निगम के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी पर

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद नगर निगम के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। मामले में नगर निगम के पीआरओ ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नगर निगम के पीआरओ आलोक शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर गाजियाबाद नगर निगम के नाम से फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी पर रंगबाज राहुल नामक यूजर द्वारा ऐसी पोस्ट साझा की गई हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित पशु का मांस बेचे जाने का दावा किया गया है।
साथ ही एक पोस्ट में वर्ष 2025 में भारत के सबसे बड़े बीफ निर्यात केंद्र से 646.8 मिलियन मांस निर्यात होने की बात लिखी गई है।आलोक शर्मा का कहना है कि संबंधित पोस्ट पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित पशुओं का वध पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद इस तरह की पोस्ट डालकर न केवल प्रदेश सरकार की छवि धूमिल की जा रही है बल्कि नगर निगम की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।पीआरओ ने फेसबुक पोस्ट के लिंक और स्क्रीनशॉट भी साइबर क्राइम पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि मामले की मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फर्जी आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


