ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद गुप्त छापेमारी कर विद्युत निगम में 85 लाख वसूले

गुप्त छापेमारी कर विद्युत निगम में 85 लाख वसूले

गाजियाबाद। संवाददाता। गुप्त छापेमारी से विद्युत निगम अपनी आय में इजाफा कर रहा है। 15 मई से लेकर सोमवार तक निगम ने कुल 23 क्षेत्र से करीब 85 लाख रुपये की वसूली की है। यह सभी रकम बिजली चोरी करने वालों...

गुप्त छापेमारी कर विद्युत निगम में 85 लाख वसूले
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादTue, 05 Jun 2018 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

-बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए निगम ने चलाया मास रेड अभियान-शासन स्तर से चलाया जा रहा अभियानगाजियाबाद। संवाददातागुप्त छापेमारी से विद्युत निगम अपनी आय में इजाफा कर रहा है। 15 मई से लेकर सोमवार तक निगम ने कुल 23 क्षेत्र से करीब 85 लाख रुपये की वसूली की है। यह सभी रकम बिजली चोरी करने वालों के यहां गुप्त छापेमारी से वसूली है। इस दौरान करीब तीन हजार घरों में छापेमारी की कार्यवाई की गई।जनपद में विद्युत निगम ने मास रेड अभियान चला रहा है। विद्युत निगम के अधिकारी जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चला रहे हैं। इसके लिए 12 टीमें गठित की गई हैं। इसमें एडीएम प्रशासन, चीफ इंजीनियर, एसपी देहात और अन्य अधिकारी शामिल हैं। यह संयुक्त टीमें शहर और ग्रामीण इलाकों में गुप्त छापेमारी कर रही है। इस गुप्त छापेमारी में बिजली चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई भी की जा रही है। यह अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके चौधरी ने बताया कि यह अभियान सर्कल स्तर पर भी चलाया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा सकेगी। इसके लिए सर्कल के अधीक्षण अभियंता, एक्ससीएन, एसडीओ और जूनियर इंजीनियरों को निर्देशित कर कहा गया हैं कि वह अपने क्षेत्र के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छापेमारी करें।एडीजी विजिलेंस कर रहे मॉनिटरअधिशासी अभियंता ने बताया कि यह अभियान शासन स्तर से चलाया जा रहा है। इस अभियान को एडीजी विजिलेंस लगातार लखनऊ में बैठकर मॉनिटर कर रहे हैं। वह रोजाना हुई कार्रवाई का अधिकारियों से विवरण भी ले रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ भी समय-समय पर इसकी जानकारी जुटा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें