बैंड-बाजे के साथ निकली श्री शांतिनाथ भगवान की 73वीं वार्षिक रथ यात्रा
मोदीनगर के पौराणिक श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 73वीं रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैन समुदाय ने भव्य रथ यात्रा निकाली, जिसमें विभिन्न झांकियां और बैंड-बाजे शामिल थे। यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया और यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई संपन्न हुई।

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित पौराणिक श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का 73वीं रथ यात्रा महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जैन समुदाय के लोगों ने विभिन्न झांकियों और बैंड-बाजे के साथ नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली। रथ यात्रा में शामिल कलाकारों ने अपनी कला कौशल से सभी को आकर्षित किया। नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया गया। रथ यात्रा रविवार सुबह तेल मिल क्षेत्र स्थित श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई और मोदी मंदिर,कोतवाली व बस स्टैंड होते हुए जैन मंदिर पर आकर संपन्न हुई। रथ यात्रा का आयोजन श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सोसायटी और सकल जैन समाज मोदीनगर की ओर से किया गया।
मंदिर के प्रधान व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वदेश जैन ने बताया कि खव्वासी की बोली 73 हजार रूपये में राजेन्द्र जैन, सारथी की बोली 1.11 लाख रूपये में सुशील जैन मवाना वाले,कुबेर की बोली सतीश जैन और दो चंवर की बोली गौरव जैन और राजेन्द्र जैन की लगी। इस अवसर पर विधायक डॉ.मंजू शिवाच, अजय जैन, संजय जैन, दिनेश जैन, पराग जैन, विपिन जैन,गौरव जैन,सौरभ जैन, नवीन जैन, नीरज जैन आदि समेत कई मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


