ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद 15 दिन में जुड़े साढ़े तीन हजार युवा मतदाता

15 दिन में जुड़े साढ़े तीन हजार युवा मतदाता

निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए युवा वोटर जोड़ने के अभियान में 15 दिन में साढ़े तीन हजार से अधिक युवा मतदाता जुड़े हैं। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। प्रशासन का प्रयास है कि इस अभियान के जरिए अधिक से...

15 दिन में जुड़े साढ़े तीन हजार युवा मतदाता
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादMon, 17 Jul 2017 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए युवा वोटर जोड़ने के अभियान में 15 दिन में साढ़े तीन हजार से अधिक युवा मतदाता जुड़े हैं। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। प्रशासन का प्रयास है कि इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक वोटरों को जोड़ा जाए। निर्वाचन आयोग ने पहली जुलाई से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान शुरू किया है। इसमें उन वोटरों को जोड़ा जा रहा है, जो अभी तक अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं। साथ ही युवा मतदाताओं को प्राथमिकता पर रखा गया है। 18 से 21 साल की उम्र के युवाओं को जोड़ने की मुहिम चल रही है। इसमें बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान के शुरुआती 15 दिनों में पांच हजार नए वोटर जोड़े गए हैं। इसमें से 3,734 युवा मतदाता हैं, जिनकी उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है। सबसे अधिक मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाता जोड़े गए हैं। यह अभियान 31 जुलाई तक चलता रहेगा। एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, अभियान चलाया जा रहा है। इसमें युवा मतदाताओं को जोड़ा जा रहा है। साथ ही दूसरे मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि इसमें अधिक से अधिक वोटरों को जोड़ा जाए। पिछले विधानसभा में थे 26 लाख मतदाता बीते विधानसभा चुनाव में 26 लाख से अधिक मतदाता जनपद में थे। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र जनपद का सबसे बड़ा क्षेत्र है। यहां 8,65,275 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं, यहां पर 3,32,694 मतदाता हैं। किस क्षेत्र में कितने युवा मतदाता जुड़े विधानसभा क्षेत्र युवा मतदाता (18-21) लोनी 915 मुरादनगर 623 साहिबाबाद 627 गाजियाबाद 309 मोदीनगर 1134 धौलाना आंशिक 126

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें