ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद गाजियाबाद में टीबी के 222 मरीज मिले

गाजियाबाद में टीबी के 222 मरीज मिले

गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता। जनपद में करीब 222 मरीज टीबी के मिले हैं। ये मरीज चार सितंबर से चल रहे सघन टीबी खोज अभियान के दौरान मिले हैं। इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को इस...

गाजियाबाद में टीबी के 222 मरीज मिले
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादFri, 14 Sep 2018 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। जनपद में करीब 222 मरीज टीबी के मिले हैं। ये मरीज चार सितंबर से चल रहे सघन टीबी खोज अभियान के दौरान मिले हैं। इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को इस अभियान का समापन हुआ।

जिला क्षय रोग विभाग ने इस आंकड़े को जारी करते हुए बताया कि इस बार सघन टीबी खोज अभियान के दौरान घर-घर जाकर टीबी मरीजों को खोजने में सबसे बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान करीब 222 मरीज टीबी के मिले हैं। इन सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। अभियान के दौरान करीब आठ हजार लोगों के बलगम के नमूने लिए गए हैं। जिला क्षय रोग विभाग की टीम ने बताया कि टीबी के एक मरीज के संपर्क में आने से करीब पांच लोगों को टीबी होती है। यही वजह है कि ये बीमारी तेजी से फैल रही है। इसे रोकने के लिए जरूरी है कि लोग जागरूक हों और समय से इसका इलाज कराएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें