Hindi NewsNcr NewsGhaziabad News17-Year-Old Girl Abducted for Forced Marriage in Ghaziabad
किशोरी को अगवा कर जबरन शादी का आरोप, केस दर्ज

किशोरी को अगवा कर जबरन शादी का आरोप, केस दर्ज

संक्षेप:

मोदीनगर निवासी युवक पर आरोप लगाया केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

Dec 02, 2025 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र से किशोरी को अगवा कर उससे जबरन शादी करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 24 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे आरडीसी में कोचिंग के लिए घर से निकली थी। घर से निकलने के करीब दस मिनट बाद बेटी को फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। परिवार ने पूरे दिन रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला का कहना है कि उनकी बेटी अकसर मोदीनगर निवासी योगेश नाम के युवक का जिक्र करती थी। वह उसे अपना शिक्षक बताती थी। महिला के मुताबिक योगेश को फोन करने पर उसने साफ कहा कि उनकी बेटी उसके साथ है और उससे शादी कर ली है। उन्होंने नाबालिग होने का हवाला देते हुए बेटी को वापस भेजने को कहा तो योगेश ने जान से मारने की धमकी दे दी। आरोप है कि इसके बाद से उनकी बेटी और योगेश का मोबाइल बंद आने लगे। इसी बीच सिमरन बेटी का दूसरा नंबर सक्रिय हुआ, जिसके जरिए पता चला कि वह योगेश के पास ही है। महिला का आरोप है कि योगेश पिछले तीन वर्षों से उनकी नाबालिग बेटी का शोषण कर रहा है। एसीपी मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि शिकायत मिलते ही एक दिसंबर को योगेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।