सिलाई सीखने घर से निकली किशोरी लापता
ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र से घर से सिलाई केंद्र जाने के लिए

ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र से घर से सिलाई केंद्र जाने के लिए निकली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। घटना तीन अप्रैल की है, पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर पांच अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया है। शालीमार सिटी की झुग्गियों में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गरिमा गार्डन में सिलाई सीखने जाती है। तीन अप्रैल की दोपहर को वह घर से सिलाई सीखने गई थी, लेकिन केंद्र तक नहीं पहुंची और घर भी वापस नहीं आई। उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
जिसके बाद उन्होंने थाने पर शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके किशोरी की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


